Fri. Jul 5th, 2024
PM Vishwakarma Yojana 2023, किसे मिलेगा पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ, PM Vishwakarma Scheme Online Application
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हेलो दोस्तों कैसे हो आप सब लोग, आप सभी का हमारे इस आज के आर्टिकल में स्वागत है| आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम जानेंगे की 30 लाख परिवार को मिलेगा पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ पहले साल 6 लाख परिवार होंगे लाभान्वित|

PM vishwakarma yojana 2023

पीएम विश्वकर्मा योजना भारत के उन तमाम लोगों के लिए लाई गई योजना है जो परंपरागत तौर पर अपने हाथों से कार्य करते हैं और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का काम करते हैं| इस योजना में भारत के 18 वर्गों को शामिल किया गया है जो मूल तौर पर ओबीसी कैटेगरी के अंदर आते हैं| जिनमें बढ़ई, लोहार, सोनार, कुम्हार, मूर्तिकार, माली, नाई, धोबी, दर्जी, मोची, नाव बनाने वाला, ताला बनाने वाला, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाला, गुड़िया और खिलौना बनाने वाला, मछली पकड़ने का जाल बनाने वाला, अस्त्र बनाने वाला, हथोड़ा और टूल किट बनाने वाला, और गोल्डस्मिथ आते हैं| PM vishwakarma yojana से इन 18 वर्गों के 30 लाख परिवार को फायदा पहुंचाया जाएगा|

पहले साल 6 लाख परिवार होंगे लाभान्वित

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी ने देश को PM vishwakarma yojana का सौगात दिया| PM vishwakarma yojana के अंतर्गत 30 लाख परिवार को फायदा पहुंचाने की बात कही गई है जिनमें पहले साल 6 लाख परिवारों को इस योजना के अंतर्गत शामिल किया जाएगा| इसी तरह अगले 5 साल तक प्रत्येक साल 6 लाख परिवार को इस योजना के अंतर्गत जोड़ने का कार्य किया जाएगा|

जल्द करें यह काम नहीं तो रह जाइएगा पीछे

दोस्तों अगर आप भी ओबीसी कैटेगरी से आते हैं या दिए गए इन 18 वर्गों में से आते हैं अथवा पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको पहले से ही यह काम कर लेना चाहिए अन्यथा आप इन 30 लाख परिवारों में से पीछे रह जाइएगा तो आइए जानते हैं हमें पहले से क्या करना चाहिए ताकि आप PM vishwakarma yojana का फायदा पहले साल में उठा पाए|

  1. आपका आधार कार्ड अपडेट होना चाहिए|
  2. आपके पास पैन कार्ड होना अनिवार्य है|
  3. आपका भारत के किसी बैंक में खाता खुला होना चाहिए|
  4. आपको निवास प्रमाण पत्र बनवा लेना है|
  5. आपको आय प्रमाण पत्र बनवा लेना है|
  6. आपको जाति प्रमाण पत्र बनवा लेना है|
PM Vishwakarma Yojana 2023
PM Vishwakarma Yojana 2023

कब लांच होगी पीएम विश्वकर्मा योजना

PM vishwakarma yojana 17 सितंबर 2023 को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर शुरुआत किया जाएगा|  यह योजना पूरे भारतवर्ष में लागू होगा एवं यह योजना देश को एक नई ऊंचाई पर ले जाने का काम करेगा|

दो चरणों में पूरी होगी PM vishwakarma yojana

PM vishwakarma yojana को दो चरणों में पूरा करने की बात कही गई है| प्रथम चरण बेसिक होगा जिनमें कारीगरों व शिल्पकारों को प्रशिक्षण दिया जाएगा| प्रशिक्षण के लिए प्रत्येक जिले में प्रशिक्षण केंद्र खोला जाएगा| प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक दिन कारीगरों व शिल्पकारों को 500 रुपए दैनिक भत्ता भी दिया जाएगा| साथ ही आधुनिक उपकरण खरीदने के लिए 15000 रुपए भी दिए जाएंगे| यह धनराशि सीधे कारीगर बैंक अकाउंट में भेजा जाएगा| इसके अलावा उन्हें प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा|

द्वितीय चरण में प्रशिक्षण प्राप्त किए हुए कारीगरों व शिल्पकारों को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक मदद भी किया जाएगा| जिससे देश में बेरोजगारी घटेगी, स्व-रोजगार को बढ़ावा मिलेगा, देश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेगी|

निष्कर्ष

दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम से हमने PM vishwakarma yojana से संबंधित बहुत ही महत्वपूर्ण सूचनाओं को जान पाए हैं अगर आप ओबीसी कैटेगरी से आते हैं या PM vishwakarma yojana का लाभ पाना चाहते हैं या इस योजना से संबंधित जानकारी चाहते हैं तो हमारे इस वेबसाइट के साथ बने रहे| हम आपको इस योजना से संबंधित सभी जानकारी से आपको अवगत कराते रहेंगे|

5/5 - (8 votes)

By Yuvraj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *